फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bypass built in Khurja to get rid of jam

Bulandshahar News: जाम से निजात के लिए खुर्जा में बने पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bypass built in Khurja to get rid of jam
जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बाईपास बनवाने की मांग की। जो खुर्जा-जेवर रोड और एनएच-34 को जोड़ सके, जिससे बड़े वाहनों का आवागमन हो।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जाम की समस्या वर्तमान में सबसे अहम मुद्दा हैं। शहर में जाम को लेकर काफी लोग कार्यालय में शिकायत लेकर आते हैं और बैठकों में भी इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं। अतिक्रमण मुक्त करने और सड़क को सुदृढ़ करने के लिए अलग-अलग प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

जेवर अड्डा चौराहे पर यातायात सिग्नल भी लगवाए गए हैं लेकिन, अब भी लोग जाम से जूझ रहे हैं। जेवर, जहांगीरपुर और खुर्जा जंक्शन की ओर से आने वाले गन्ने व अन्य मालवाहक वाहनों को अलीगढ़ जाने के लिए खुर्जा से होकर जाना पड़ता है। इसके लिए जेवर अड्डा पर जाम की समस्या बनी रहती है। जब तक खुर्जा-जेवर रोड से होते हुए एनएच-34 को जोड़ने वाला रोड तैयार नहीं होगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। इसलिए शासन से इस बाइपास निर्माण की मंजूरी की गई है, जिससे जाम की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह और पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह भी इस बाईपास के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed