फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buses for Mathura are not available from Khurja, passengers are upset

Bulandshahar News: खुर्जा से नहीं मिल रही मथुरा के लिए बस, यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। डिपो से मथुरा वृंदावन जाने वाले यात्रियों को बस नहीं मिल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे हापुड़ डिपो की एक बस खुर्जा से होकर गुजरती है। इसके अलावा पूरे दिन बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। जंक्शन से मथुरा के लिए कोई ट्रेन भी नहीं है।
विज्ञापन


खुर्जा डिपो से मेरठ, दिल्ली व अलीगढ़ के लिए निरंतर बसें चलती हैं। इसके अलावा हरिद्वार, मुरादाबाद, एटा- मैनपुरी, कन्नौज और अन्य क्षेत्रों की बस चलती हैं, लेकिन मथुरा - वृंदावन के लिए बस नहीं चलती है। खुर्जा से रोजाना सैकड़ों लोग मथुरा जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को पहले अलीगढ़ जाना पड़ता है। इसके बाद मथुरा के लिए बस मिलती है।
विज्ञापन

खुर्जा से ट्रेन की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी विकास दीक्षित ने बताया कि कई बार खुर्जा डिपो पर मथुरा के लिए बस की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर या अन्य जगह जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बस का संचालन होता है। इसके लिए सर्वे होगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों से बस संचालन की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed