फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus service to Haryana, Rajasthan started today

हरियाणा, राजस्थान के लिए आज से शुरू हुई बस सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा, राजस्थान के लिए आज से शुरू हुई बस सेवा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले से राजस्थान और हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। शनिवार से बुलंदशहर डिपो से राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही हरियाणा राज्य से नए बस अड्डे पर बसें आ सकेंगी। वहीं, दिल्ली जाने के लिए निगम की बसों पर अभी रोक रहेगी। अफसरों ने दावा किया है कि जल्द दिल्ली के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में शासन द्वारा छूट दिए जाने पर उप्र परिवहन निगम की बसों का केवल प्रदेश में एक जनपद से दूसरे जनपद के लिए संचालन शुरू कर दिया था। वहीं, अब मुख्य प्रधान प्रबंधक पीआर बेलवरियार ने बुलंदशहर डिपो समेत प्रदेशभर से राजस्थान एवं हरियाणा राज्य के लिए उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि बुलंदशहर से राजस्थान के भरतपुर और अजमेर के लिए 25 मार्च के बाद पहली बार शनिवार से निगम की बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड के लिए अभी बस चलाने की अनुमति नहीं मिली है और दिल्ली राज्य की सीमा में प्रवेश पर भी पाबंदी लगी हुई हैं। फिलहाल इन दोनों राज्यों के लिए बसों को रवाना नहीं किया जा रहा है। हरियाणा से अन्य डिपो की बसें अब बुलंदशहर के नए बस अड्डे पर आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed