फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Burning plastic, furnace and boiler seal found in factory

Bulandshahar News: फैक्टरी में जलती मिली प्लास्टिक, भट्ठी व बॉयलर सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना बस अड्डे के पास फैक्टरी में प्लास्टिक जलाए जाने पर प्रदूषण विभाग ने बृहस्पतिवार को भट्ठी व बॉयलर को सील कर दिया। हालांकि शहर में जगह-जगह कूड़ा और फसल अवशेष जलते मिले। शहर का एक्यूआई 265 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा एवं फसल अवशेष जलाया गया, जिसकी सूचना प्रदूषण नियंत्रण विभाग को मिलने पर उसे पानी डालकर बुझाया गया। इससे पूर्व कूड़ा जलने से काफी देर तक वातावरण प्रदूषित होता रहा। नगर के यमुनापुरम कॉलोनी में 10 से अधिक मकानों का निर्माण कार्य खुलेआम चल रहा है। जिसे अभी तक रोका नहीं गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एएसओ गीतेश चंद्रा ने बताया कि स्याना रोड स्थित मेसर्स बालाजी केमिकल को सील किया गया। फैक्टरी में सोडियम सिलिकेट बनाने के साथ अवैध रूप से प्लास्टिक पिघलाने का काम किया जा रहा था। टीम पहुंची तो फैक्ट्री की भट्ठी में प्लास्टिक जलता पाया गया, प्लास्टिक को पिघलाकर ब्लॉक बनाए जा रहे थे। भट्ठी में प्लास्टिक जलाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने के लिए कार्रवाई की रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जलता मिलने पर टीम को भेजकर बुझवा दिया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक जलाने व प्लास्टिक पिघलाने पर वायु प्रदूषण होने पर फैक्ट्री की भट्ठी और बॉयलर को सील कर लखनऊ रिपोर्ट भेज दी है। जहां भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें बंद कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed