{"_id":"6740b36d11c8866bbd02a071","slug":"bullies-together-beat-two-youths-with-bricks-and-sticks-in-bulandshahr-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: दबंगों ने मिलकर दो युवकों को ईंट व डंडे से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: दबंगों ने मिलकर दो युवकों को ईंट व डंडे से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
Fri, 22 Nov 2024 10:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर शुक्रवार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पांच-छह युवक खेतों के बीचों-बीच दो युवकों को पीट रहे हैं। 47 सेकंड की वीडियो में पीड़ित एक युवक बार-बार माफ करने और छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है।
विज्ञापन
दबंगों ने युवकों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर दो युवकों को ईंट व डंडे से बेरहमी से पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित युवक आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। मगर आरोपी उनको जमीन पर गिरने के बाद भी पीट रहे हैं। वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुक्रवार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पांच-छह युवक खेतों के बीचों-बीच दो युवकों को पीट रहे हैं। 47 सेकंड की वीडियो में पीड़ित एक युवक बार-बार माफ करने और छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है। पीड़ित लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया, फिर भी आरोपी उसको डंडे से बेरहमी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो जंक्शन क्षेत्र के गांव मैना कलंगदरगढ़ी का बताया जा रहा है, जहां मामले की तहरीर पुलिस के पास पहले ही आ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गंभीर हो सकी। वहीं, प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडेय का कहना है कि इसमें करन और हरिओम की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई थी। इसी के आधार पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल युवकों का मेडिकल करा घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन