फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshshr news

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bulandshshr news
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के निकट मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई करने से इनकार किया है।

थाना क्षेत्र के गांव आसिफाबाद चन्द्रपुरा निवासी शेरखान(32) पुत्र यामीन और हासिम(18) पुत्र दीन मोहम्मद रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी लादकर हापुड़ जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे 334 पर गांव छपरावत के निकट पहुंचे तो पीछे से तेजी से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में शेरखान व हासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों व अन्य की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों ने ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। परिजन मृतकों के शव को गांव ले गए। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दोनों की मौत से गांव में शोक छा गया। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed