फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshshr news

तीन गांवों को आज मिलेंगे प्रधान, 278 ग्राम पंचायत सदस्यों का फैसला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshshr news
तीन गांवों को आज मिलेंगे प्रधान, 278 ग्राम पंचायत सदस्यों का भी फैसला
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 12 जून को हुए पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना की जाएगी। इसके लिए संबंधित ब्लॉक पर तैयारियां की गई हैं। कुल 278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान के भविष्य का पिटारा खुलेगा। सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया है।

अप्रैल माह के अंत में हुए पंचायत चुनाव में 12154 ग्राम पंचायत सदस्य औऱ 946 ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। ग्राम पंचायत सदस्य के 3838 पद चुनाव के बाद खाली रह गए थे। जबकि तीन ग्राम प्रधानों की मौत के कारण वहां उपचुनाव होना था। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए आदेश जारी किए। जिसके बाद जिले में उपचुनाव कराने के लिए नामांकन कराया गया। नामांकन के बाद 3539 ग्राम पंचायत सदस्य को निर्विरोध चुन लिया गया था। जबकि 278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान पद दानपुर ब्लॉक के भमरौआ, सिकंदराबाद के दुल्हैरा और अरनिया के नगलिया टक्कर में मतदान हुआ था। अब सोमवार को संबंधित ब्लॉक पर मतगणना की जाएगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्री ने बताया कि मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed