फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshhar news

भुगतान संबंधी फाइल गायब, मचा हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshhar news
file missing - फोटो : amarujala
भुगतान संबंधी फाइल गायब, मचा हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका में अधिकारियों और बाबुओं की लापरवाही अथवा मनमानी चरम पर है। एक बड़ा मामला सामने आया है। लेखा कार्यालय से भुगतान संबंधी फाइल गुम हो गई है। अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं, जबकि इस मामले में तुरंत एफआईआर होनी चाहिए।

बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व पार्कों में झूले और व्यायाम की मशीनों को लगाने का कार्य एक ठेकेदार द्वारा किया गया था। काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया। फाइल कभी इधर तो कभी उधर घूमती रहीं, लेकिन ठेकेदार का 1.5 लाख रुपये का भुगतान पालिका ने नहीं किया। इसी बीच लेखा कार्यालय से फाइल चोरी हो गई या गायब कर दी गई। फाइल चोरी होने के बाद भी किसी भी अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। फाइल चोरी होने की न तो अभी तक एफआईआर कराई गई है और न ही अन्य किसी तरह की कार्रवाई की गई है। ईओ डा. पंकज सिंह ने बताया कि नगर पालिका से भुगतान संबंधी फाइल गायब है। सभी विभाग से फाइल से संबंधी आख्या ली है। जल्द ही इसमें एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed