फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshhar news

मामा के घर रहने आई नवविवाहिता को खेतों में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshhar news
rape - फोटो : amar ujala
मामा के घर रहने आई नवविवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर । थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रहने आई नवविवाहिता को खेत से अगवा कर हाथ-पैर बांधकर गांव के ही दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को रात में ही मेडिकल के लिये भेज दिया।

नवविवाहिता पिछले करीब एक सप्ताह से अपने मामा के यहां रह रही थी। मंगलवार को वह गोबर लेकर कूड़ी पर डालने के लिये गई थी। इस दौरान गांव के दो युवक उसे अगवा कर एक खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने विवाहिता के पहले हाथ पैर बांधे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह करीब सात घंटे तक आरोपियों के कब्जे में रही। इस दौरान आरोपियों ने तीन बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर पीड़िता के मामा की बेटी के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। किसी तरह विवाहिता बंधनमुक्त हुई। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराया। दो आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक नामजद आरोपी भोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

rape

rape- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed