{"_id":"5d389e138ebc3e6cae4ef300","slug":"bulandshhar-news-bulandshahr-news-gbd180896849","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गंगा घाटों पर नहीं जाएगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंगा घाटों पर नहीं जाएगी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गंगा घाटों पर नहीं जाएगी जान
बुलंदशहर। अनूपशहर में गंगापुल मार्ग के लिए शासन ने 2.41 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। इसकी पहली किस्त 1.21 करोड़ की राशि भी जारी हो गई है। इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा की पहल से होगा।
बता दें कि अनूपशहर में गंगा पुल मार्ग का करीब 1.22 किलोमीटर का हिस्सा पिछले काफी समय से बदहाल होने के साथ वह गड्ढों में तब्दील है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन आदि लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग कस्बे का प्रमुख हिस्सा भी है। यहां से गंगापुल होते हुए संभल और मुरादाबाद आदि मार्गों को रोजाना वाहनों की आवाजाही रहती है। पिछले दिनों अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा। साथ ही विधानसभा में यह मामला उठाया था। इसका नतीजा यह रहा कि शासन से सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। उप सचिव अभय कुमार ने पत्र जारी कर बताया है कि इस मार्ग के लिए 2.41 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। साथ ही इस कार्य की शुरूआत करने के लिए 1.21 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इस राशि के जारी होते ही इसका टेंडर आदि की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है कि अब लंबे समय से चली आ रही परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी।