फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

ककोड़ पुलिस ने बिछड़े बच्चे को मां-बाप से मिलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
ककोड़ पुलिस ने बिछड़े बच्चे को मां-बाप से मिलाया
विज्ञापन

ककोड़। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिछड़े हुए बच्चे को गुम जाने के महज दो घंटे में बरामद कर लिया। बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। बिछड़े हुए बच्चे को पाकर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी लोगों ने इस कार्य के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।

थाना क्षेत्र के गांव सैदमपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र रमेश सिंह शनिवार की शाम अपने सात वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ निशांत के साथ एक शादी समारोह में गया था। बताया गया कि निशांत दिमागी रूप से कमजोर है। बीच रास्ते में वह अपने पिता से कही बिछड़ गया। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगने पर मनोज ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई। बताया कि रात करीब नौ बजे निशांत ककोड़ थाना क्षेत्र के चांगोली मोड पर पीआवी 2107 को घूमते हुए मिला। बच्चे को अकेला देख पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे उसके माता-पिता परिवार के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन वह कोई भी जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाना ककोड़ लेकर पहुंचे। जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि यह बच्चा थाना क्षेत्र के गांव ग्राम सैदमपुर का निवासी है और दिमागी रूप से कमजोर है। जिसपर उसके पिता मनोज कुमार व परिवार के अन्य लोगों को थाने बुलाकर रात करीब 11.35 बजे बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को अल्प समय में सकुशल बरामद करने पर परिजनों, लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया। निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निशांत को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed