{"_id":"607742678ebc3e8d2b2dd4b3","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd2171901164","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 बदमाशों को किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 बदमाशों को किया जिला बदर
विज्ञापन
64 बदमाशों को किया जिला बदर
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम कोर्ट से जिले के 64 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। उक्त सभी अपराधी चुनाव को प्रभावित कर सकते थे।
29 अप्रैल को होने वाले चुनाव को संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश दिए तो एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने कोर्ट से कुल 64 जबकि 27 बदमाशों को एडीएम वित्त की कोर्ट से जिला बदर कर दिया। डीएम ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि जिला बदर किए गए बदमाश हर हाल में जिले की सीमाओं से बाहर ही रहने चाहिए। यदि कोई भी जिला बदर बदमाश जिले में पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे। इस देखते हुए 64 शातिरों को जिला बदर किया गया है।