फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Protesting against abusing Modi-Yogi and regional MLA Dabangs entered the house and attacked the case of Ahar area

बुलंदशहर: मोदी-योगी और क्षेत्रीय विधायक को अपशब्द बोलने का विरोध करने पर दबंगो ने किया घर में घुसकर जानलेवा हमला, अहार क्षेत्र का मामला

Sun, 20 Mar 2022 02:17 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अहार (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अहार (बुलंदशहर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

अहार थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी मुकुटलाल शर्मा ने बताया कि वे होली पर घर पर बात कर रहे थे तभी कुछ दबंग उनके घर में आए और पीएम, सीएम और अनूपशहर के विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे।

विज्ञापन
Bulandshahr: Protesting against abusing Modi-Yogi and regional MLA Dabangs entered the house and attacked the case of Ahar area
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में दबंगों ने होली के दौरान एक घर में घुसकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और वर्तमान अनूपशहर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसका परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन पर फायरिंग की और फिर घर के बाहर आकर पथराव भी किया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में १४ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अहार थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी मुकुटलाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को होली पर्व के दौरान वह अन्य परिजनों के साथ घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान गांव निवासी दिलबाग सिंह, बहादुर, बॉबी, राजू, एदल सिंह, प्रवीन, राजू, कौशल, दीपू, अजीत, यशवीर, खेमा, मोनू और अनुज उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक संजय शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही अवैध असलहों से फायरिंग भी की गई, जिसमें परिजन बाल-बाल बचे। इसके बाद आरोपी घर के बाहर आ गए और पथराव करना शुरू कर दिया। पीडि़त पक्ष ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले।

दोनों पक्ष अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबद्ध

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अलग-अलग राजनैतिक दलों से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed