{"_id":"62daffb18970800f2907f4e0","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd241922359","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कैशियर से लूट के मामले को चोरी में किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कैशियर से लूट के मामले को चोरी में किया दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कैशियर से लूट के मामले को चोरी में किया दर्ज
सिकंदराबाद। नगर के मशहूर डेरी प्रोडक्ट कारोबारी के कैशियर से हुई लूट को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है।
बता दें कि नगर की शाहजी डेरी के कोट के पुल के पास स्थित आउटलेट पर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी जय भगवती शर्मा कैशियर के रूप में कार्यरत है। जय भगवान ने बताया था कि बुधवार की रात वह आउटलेट बंद करने के बाद स्कूटी से कैश लेकर वापस सिकंदराबाद लौट रहे थे। करीब 11.45 बजे नगर हाईवे पर ईदगाह के पास पीछे बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए कैश का बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 40 हजार रुपये थे। पुलिस ने घटना को लूट में दर्ज किए जाने के बजाए मामले को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना लूट की नहीं बल्कि चोरी की है।