{"_id":"62ab65dc39cf73479b518d01","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2401509171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के बल आतंकित कर लूटी बाइक व गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचे के बल आतंकित कर लूटी बाइक व गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने तमंचे के बल आतंकित कर लूटी बाइक व गहने
सिकंदराबाद। बाइक से घर लौट रहे देवर, भाभी को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए बाइक, सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने बच्चों को मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रावली निवासी शाहनवाज ने बताया कि वह नोएडा में जालीगेट का कार्य करता हैं। परिवार के साथ नोएडा में ही रहता हैं। बुधवार की शाम उसके पिता नवाजूद्दीन सड़क हादसे में घायल हो गए थे। पिता को देखने के लिए वह घर आया था। पिता को देखने के लिए रात में उसकी पत्नी भूरी दोनों बच्चों के साथ बाइक से उसके चचेरे भाई के साथ घर आ रही थी। करीब दस बजे हैदरगढ़ी बंबे पर सराय पुल के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे के बल पर आतंकित करते बाइक, सोने की चेन, सोने के कुंडल, सोने की दो अंगूठी लूट ली। शोर मचाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि फरार होने के दौरान बदमाश अपनी एक बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।