फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अब सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में होगी सर्जरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अब सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में होगी सर्जरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में भी लोगों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में लोगों को निजी अस्पताल में महंगे खर्च पर ऑपरेशन कराना पड़ता था। वहीं नाक, कान, गले के उपचार के अलावा, चर्म रोगों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ब्लड संबंधी जांच के लिए भी निजी लैब पर नहीं जाना पड़ेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी सिकंदराबाद में जनरल सर्जन डा. सुनील कुमार, नाक, कान, गले के चिकित्सक डा. एंजला मिश्रा, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. ऋषि गोयल, पैथोलोजिस्ट डा. अमित सक्सेना की नियुक्त हो गई है। सभी चिकित्सक कार्य दिवस में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर या निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है। जिससे उनकी जेब ढीली होने के अलावा परेशानी का भी सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
सिकंदराबाद। सरकारी अस्पताल में जनरल सर्जन की नियुक्ति होने से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। पूर्व में जनरल सर्जन के नहीं होने से डिलीवरी के नार्मल नहीं होने की सूरत में गर्भवती को जिला अस्पताल, या निजी अस्पताल जाना पड़ता था। जिससे उन्हें परेशानी के साथ ही महंगे इलाज को वहन करना पड़ता था। लेकिन अब सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed