{"_id":"61e1b9a60354c73d7052bd28","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2327004104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिला लापता सब्जी विक्रेता, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश मिला लापता सब्जी विक्रेता, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहोश मिला लापता सब्जी विक्रेता, उपचार के दौरान मौत
सिकंदराबाद। बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हुआ सब्जी विक्रेता बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा के जंगल में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद निवासी सोनू कुमार पुत्र पन्नालाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई नेत्रपाल (30) मंडी से सब्जी लाकर क्षेत्र में घूमकर बेचने का काम करता था। बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित मंडी से ई-रिक्शा द्वारा सब्जी खरीदने गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद भी सुराग नहीं लगने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार की शाम उन्हें नेत्रपाल के मंडावरा के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना वह मौके पर पहुंचे और नेत्रपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उसकी हालत खराब हो गई और उपचार के दौरान मौत हो गईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में नेत्रपाल का अंतिम संस्कार कर दिया।