{"_id":"614cc5b28ebc3e054d692782","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2264634145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर पुजारी ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर पुजारी ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
अभद्रता पर पुजारी ने शुरू की भूख हड़ताल
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित प्राचीन किशन तालाब मंदिर के पुजारी ने कुछ लोगों पर अभद्रता करते हुए मंदिर की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। घटना से आहत पुजारी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है।
वीडियो में एक व्यक्ति अपना नाम राधेश्याम बता रहा है। वह कह रहा है कि वह प्राचीन किशन तालाब मंदिर का पुजारी है। मंदिर का निर्माण होने के बाद से ही उनके पिता मंदिर में पूजा पाठ करते चल आ रहे थे। पिता की मौत के बाद वह और उसका भाई ही मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। मंदिर की संपत्ति व अन्य मामले को लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है।