{"_id":"60f320878ebc3e6d7c7a4ace","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd222449381","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर गहरे खेत में पलटी बस, दस यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर गहरे खेत में पलटी बस, दस यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर गहरे खेत में पलटी बस, दस यात्री घायल
सिकंदराबाद। हाईवे-91 पर शनिवार की सुबह जिला कारागार के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पांच फीट गहरे खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दस यात्री घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक, परिचालक मौके से फरार हो गए।
एक निजी बस दिल्ली से बदायूं के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। बस में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 40 यात्री सवार थे। करीब दस बजे जैसे ही बस हाईवे-91 पर जिला कारागार से बुलंदशहर की ओर बढ़ी तो चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होने के कारण हाईवे किनारे करीब पांच फीट गहरे खेत में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग, हाईवे से गुजर रहे राहगीर पहुंचे और उन्होंने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सुधीर कुमार निवासी अगौता की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना। सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, चालक और परिचालक हादसा के बाद फरार हो गए। क्षतिग्रस्त बस के नंबर के आधार पर जानकारी की गई है कि कुछ समय पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी युवक ने यह बस खरीदी है। मामले में अज्ञात चालक, परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दादरी मोड़ पर भी पलटने से बची थी बस
हादसे में घायल जिला अस्पताल में भर्ती चंद्रवती ने बताया कि वह दादरी से बस में सवार हुई थी। चालक गाड़ी को काफी तेजी से चला रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दादरी मोड़ पर भी बस पलटने से बाल-बाल बची थी।
विज्ञापन
इनसेट=
हादसे में ये लोग हुए घायल =
योगेश कुमार निवासी मगरौली एटा
सुधीर कुमार, अगौता
संतोष कुमार व पत्नी शांति देवी, निवासीगण चांदोक डिबाई
नाजिम, निवासी नई बस्ती सिकंदराबाद
मुनीश शर्मा व उनका 4 वर्षीय पौत्र चिराग शर्मा, निवासीगण नंगला करन औरंगाबाद।
चन्द्रवती, निवासी नांगल करन औरंगाबाद।
सुभाष शर्मा व उनकी पत्नी सुमन देवी निवासी मुड़साना जाहंगीराबाद।