{"_id":"62dc29cf8f229d12bb2c5c76","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2419629148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंसी राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत
नरौरा। एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पास ही उसके पिता की लाइसेंसी राइफल भी पड़ी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला काछियान निवासी यदुवीर सिंह यादव का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव शुक्रवार रात को अपने घर में सोया था। शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जब परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो अभिषेक यादव का गोली लगा शव सोफे पर पड़ा हुआ था। जबकि पिता की लाइसेंसी राइफल मौके पर ही पड़ी हुई थी। अभिषेक के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी व ससुरालीजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक अभिषेक यादव के शव के पास से मिली राइफल को कब्जे में लिया गया है। फारेंसिक एक्सपर्ट द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है।