फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

24 घंटे में सात टॉप टेन अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
24 घंटे में सात टॉप टेन अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने सात टॉप टेन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन बीबीनगर, दो औरंगाबाद और एक-एक अपराधी नरसेला और सलेमपुर पुलिस ने पकड़ा है। जबकि, अभी भी करीब 70 अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
अभियान के तहत बुधवार रात को थाना बीबीनगर पुलिस थाना पुलिस ने टॉप-10 वांछित चल रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने एक आरोपी अरूण निवासी गांव सैदपुर को खैरपुर नहर पुल से कटक नहर की तरफ जाते समय पकड़ा। जबकि, दो अन्य अपराधी सलमान व नितिन को सैदपुर के बंद पड़े भट्टे के बरामदे से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। तीनों के पास से अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस ने पकड़े दो वांछित टॉप टेन अपराधी
अभियान के तहत गत मंगलवार को औरंगाबाद पुलिस ने थाने का टॉप-10 वारंटी अपराधी कपिल निवासी गांव पसौली को पिपाला नहर लखावटी से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने अवैध असलहे बरामद किए। उस पर करीब पांच मामले धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज हैं। इसके अलावा औरंगबाद पुलिस ने मंगलवार रात को ही एक अन्य टॉप टेन वांछित अपराधी आसकीन निवासी गांव बालका को गिरफ्तार किया है। उस पर गौवध अधिनियम के तहत कई मामले औरंगाबाद थाने में दर्ज हैं। जिनमें वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से पूर्व भी वह पशु कटान की योजना बना रहा था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर-नरसेना पुलिस ने पकड़े एक-एक अपराधी
अभियान के चलते सलेमपुर व नरसेना पुलिस ने भी एक-एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। सलेमपुर पुलिस ने वांछित अपराधी ग्यासुद्दीन निवासी गांव चिरचिटा थाना सलेमपुर को शेरगढी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। लूट, चोरी व अन्य मामलों के पांच से अधिक मामले थाने पर दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया गया है। वहीं, नरसेना पुलिस ने बुधवार रात को टॉप-10 अपराधी राशिद निवसी सोसाइटी गांव दौलतपुर कलां को गेसूपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में करीब दस मुकदम पंजीकृत हैं। उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से दबिश दे रही थी। लेकिन, हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था।
अभी करीब 60 अपराधियों की है तलाश
जनपद के सभी 27 थानों पर कुल 270 टॉप टेन अपराधी हैं। जिनमें से सात अभियान के तहत बीते 24 घंटे में गिरफ्तार हुए हैं। तो वहीं, करीब 20 अपराधी पहले से ही सलाखों के पीछे हैं। करीब 60 अपराधी वांछित हैं। जबकि, अन्य अपराधी जमानत पर बाहर हैं। जिनके खिलाफ अन्य कार्रवाई की जा रही है।

कोट =
अपराधियों व अपराध पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वांछित व टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed