{"_id":"62ab651a1f1baa172d37fd93","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2401507117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियों में कनेक्शन न देने पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियों में कनेक्शन न देने पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालोनियों में कनेक्शन न देने पर भाकियू का हंगामा
बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन न देने के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा पूर्व में आश्वासन देने के बाद भी कोई ठोस कार्य नहीं किया है। जिसके चलते भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भाकियू संपूर्ण भारत के पदाधिकारियों ने हाइडिल कॉलोनी स्थित एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने आरोप लगाया कि गुलावठी कस्बे में स्थित तेवतिया पुरम कालोनी में रहने वाले लोगों को कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। करीब आठ माह पूर्व समस्या को लेकर बिजलीघर पर हंगामा किया था। उस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कालोनी में कनेक्शन जारी किए जाएंगे, लेकिन धरना समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने लापरवाही बरती और अभी तक कनेक्शन जारी नहीं हुए। भीषण गर्मी के मौसम में लोग घरों से बाहर पेड़ों की छांव तलाश रहे हैं। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसई को मौके पर बुलाकर धरना स्थल पर बैठा लिया। इस दौरान किसान चीफ इंजीनियर को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। घंटों की मशक्कत के बाद किसानों ने मांगों का एक ज्ञापन एसई को दिया। एसई ने आश्वासन दिया कि लाइन खींचने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद जल्द ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल, प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शेखर भाटी, जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, सुनील शर्मा, सुभाष भाटी, नरेश यादव, मुस्तकीम, मुस्तफा मौजूद रहे।