फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सड़कहादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सड़कहादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन

नरौरा। नरौरा-बेलौन के बीच नेशनल हाईवे पर लोडर वाहन की बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक की भाभी व भांजा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया।

ग्राम बेलोन निवासी दीपक कुमार (18) अपनी भाभी भावना और भांजे ध्रुव (10) को लेकर दोपहर बाद बाइक से नरौरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेलोन टोल प्लाजा पार कर नहर के करीब सामने से आ रही एक अनियंत्रित मिनी लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। आमने समाने की भिड़ंत में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी भावना व भांजा ध्रुव घायल हो गए। सूचना मिलने पर नरौरा पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को चिकित्सालय भिजवा कर मृतक दीपक कुमार के शव का पंचनामा भरकर शव जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed