{"_id":"62a4d1f9fe1eb83bf76d651e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2398984139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सास के संग बहन के बाल पकड़ सड़क पर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सास के संग बहन के बाल पकड़ सड़क पर घसीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को महिला ने अपनी सास के साथ मिलकर छोटी बहन के बाल पकड़कर सड़क पर मारपीट की। गांव में ग्रामीणों के सामने युवती की पिटाई के मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नगर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला की शादी छह साल पहले पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। लेकिन, महिला की छोटी बहन और देवर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इस बात की जानकारी होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वही, दोनों को मिलने पर सख्ती कर दी गई। शनिवार दोपहर को महिला का देवर काम पर गया था। तभी उसकी छोटी बहन घर आ गई और देवर से शादी की जिद्द करने लगी। इस बात पर बड़ी बहन ने अपनी सास के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही बड़ी बहन ने साथ के साथ मिलकर छोटी बहन के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़िता अपनी बड़ी बहन से खुद को मारने की बात कहती नजर आ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।