फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सराफा व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी दस लाख रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सराफा व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी दस लाख रंगदारी
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी से अज्ञात शातिर ने व्हाट्सएप कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी पंकज अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 मई की दोपहर करीब एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल की। साथ ही इस दौरान आरोपी ने पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए धमकाना शुरू कर दिया । इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पीड़ित को भविष्य में हत्या की धमकी दी गई, जिसके बाद से पीड़ित व्यापारी व उसका परिवार दहशत में है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा प्रदान कर दी है। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट =
पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। साथ ही पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्विता उपाध्याय, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed