फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दहेज हत्या में जेल गए पति-पत्नी, घर में हो गई चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दहेज हत्या में जेल गए पति-पत्नी, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में गत वर्ष विवाहिता प्रेमलता की हत्या के मामले में उसका पति, सास व ससुर जेल गए। अब जेल से छूटने पर घर पहुंचे तो घर में रखा सारा सामान चोरी मिला। पीड़ित बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी रामनिवास ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र गौतम कुमार का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेमलता के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी पुत्रवधू बीमार रहने लगी। गत वर्ष मई माह में पुत्रवधू की उपचार के दौरान मेरठ स्थित अस्पताल में मौत हो गई थी। इस संबंध में पुत्रवधू के मायके पक्ष ने उनके पुत्र गौतम कुमार, सास रामबेटी और पीड़ित रामनिवासी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद पीड़ित के घर पर ताला लगा हुआ था। बीते करीब 15 दिन पूर्व पीड़ित दंपती रामनिवासी व रामबेटी घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अब एसएसपी के आदेश के बाद नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed