फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

महिला सिपाही पर पति ने किया कई बार जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
महिला सिपाही पर पति ने किया कई बार जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिला थाने में तैनात सिपाही ने अपने पति पर कई बार जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके साथ वह शादी करना चाहता है। साथ ही पीड़िता सिपाही ने अपने देवर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला सिपाही ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2018 को हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसी दिन पीड़िता की बड़ी बहन की शादी भी आरोपी युवक के बड़े भाई के साथ हुई थी। पीड़िता का पति भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में पीड़िता महिला थाने में और उसका पति कोर्ट मोहर्रिर के पद पर जिला न्यायालय स्थित एक कोर्ट में तैनात है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ गलत व्यवहार करता था। तभी पीड़िता को जानकारी हुई कि उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके साथ वह शादी करना चाहता है। जिसका विरोध करने पर आरोपी पति ने 9 नवंबर 2019 को पीड़िता को ससुराल में दूसरी मंजिल से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हुई। लेकिन, पीड़िता लोक लाज के डर से चुप रही। इसके बावजूद आरोपी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि पति ने पीड़िता की सैलरी पर बैंक से 40 लाख रुपये का कर्ज भी ले लिया। जिसमें से कोई भी राशि पीड़िता को नहीं दी गई। इसके बाद आरोपी ने 15 मई 2019 को पुलिस लाइन स्थित पीड़िता के क्वार्टर में आकर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता नगर के एक अस्पताल में कई दिन तक भर्ती रही। इसके बाद आरोपी ने अपने व अपनी महिला प्रेमिका के अश्लील फोटो भी पीड़िता के फोन पर सेंड किए और शादी करने की बात कही। जिससे पीड़िता अवसाद में आ गई थी।
विज्ञापन

कोट =
मामले में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed