{"_id":"6276aa917ffac30c3a162a31","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2380410136","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन बाद एसओजी ने दबोचे लूट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन बाद एसओजी ने दबोचे लूट के आरोपी
विज्ञापन
13 दिन बाद एसओजी ने दबोचे लूट के आरोपी
बुलंदशहर। एसओजी ने 13 दिन पूर्व सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र से लिफ्ट के बहाने कार, नकदी व अन्य सामान लूटने वाली वारदात का राजफाश चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसओजी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि गत 24 अप्रैल की रात को सिकंदराबाद से खुर्जा जा रहे ओमनी वैन चालक को चार लोगों ने लिफ्ट के लिए रोका था। आरोपियों ने खुर्जा जाने की बात कही। जिस पर चालक ने उन्हें कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी कार, नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। जबकि, कार चालक को खुर्जा देहात क्षेत्र में कार से फेंक कर चले गए थे। मामले में सिकंदराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि लूटी गई ओमनी वैन के साथ चार आरोपी युवक सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे पर वाटर पार्क के निकट मौजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कर चारों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वारदात के दौरान उन्होंने कार में बैठते ही चालक को बंधक बना लिया था और उसे हथियारों के बल पर धमका कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।