फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

प्लॉट पर कब्जे को लेकर छात्रा और उसके भाई पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
प्लॉट पर कब्जे को लेकर छात्रा और उसके भाई पर हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एलएलबी छात्र और उसके भाई समेत तीन लोगों को बुरी तरह पीटा। तीनों आरोपियों को जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली में गांव चांदपुर डिफेंस कालोनी निवासी अर्जुन ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पीछे स्थित प्लॉट गांव ततारपुर निवासी सरोज देवी का है। गत 6 अप्रैल की सुबह रोहित, गोलू निवासी गांव बहलीमपुरा, ब्रजभूषण और विजय निवासी गांव परवाना थाना खानपुर, सर्वेश निवासी हरिएंकलेव पहुंचे और कब्जा करने के उद्देश्य से चहारदीवारी बनाने की बात कहने लगे। इस बात को सुनकर उसके बड़े भाई उमेश कुमार एवं उनके मित्र हरेंद्र निवासी गांव हीरापुर ने विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों में सुलहनामा लिखकर देने की बात कहकर चले गए। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी पक्ष ने तीन-चार अज्ञात लोगों को हथियार लेकर बुला लिया। आरोपियों ने जबरन उनके घर में घुसकर उसके भई उमेश कुमार, उनके मित्र हरेंद्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पीड़ित अर्जुन उन्हें बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। लोगों के एकत्र होने पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed