{"_id":"624344558fcdd0575838a5eb","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2360870135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर के एक मोहल्ला में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला सराय गुसाई निवासी महेंद्र कुमार बताया कि उसके पुत्र राजकुमार ने एक मकान पन्नालाल शास्त्री से मोहल्ला सराय गुसाई में खरीदा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले महफूज हसन, उसके पुत्र वसीम एवं जावेद ने राजकुमार के मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी रंजिश को लेकर तीन मार्च 2022 को जब पीड़ित अपने घर पर मिलने वाले ओमी निवासी गांव ग्यासपुर से बातचीत कर रहा था, इसी दौरान आरोपी महफूज हसन, उसका पुत्र वसीम एवं जावेद लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्द कहते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।