फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

स्कूल की छत साफ कर रहे छात्र, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
स्कूल की छत साफ कर रहे छात्र, वीडियो वायरल
विज्ञापन

ऊंचागांव । बेसिक स्कूल में बच्चों से स्कूल की छत साफ करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव अमरगढ़ स्थित बेसिक स्कूल का बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर बीएसए ने इसकी जांच कराकर शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है।
ब्लॉक ऊंचागांव मे 96 प्राइमरी पाठशाला हैं, जिसमें सफाई की स्थिति लगभग शून्य है। ताजा मामला विकास खंड ऊंचागांव के कस्बा अमरगढ़ के प्राथमिक स्कूल नंबर एक का है, जहां बच्चे सुबह-सवेरे स्कूल में किताब पढ़ने की जगह झाड़ू से कमरों की छतों को साफ करते नजर आ रहे हैं। अब झाडू से छत साफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम वासियों का आरोप है कि विद्यालय स्टाफ अपनी मनमानी करता है। प्रत्येक दिन बच्चों से ही झाड़ू लगवाते हैं। पहले भी कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है और क्षेत्र के एबीएसए को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed