{"_id":"621919b6d55d1b2824360178","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd234602540","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लीनिक समेत तीन लैब सील, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लीनिक समेत तीन लैब सील, दो को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले भर में खुलेआम संचालित हो रही अंपजीकृत पैथेलॉजी लैब और झोलाछाप पर विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी भी जिले में गली-मोहल्लों में अपंजीकृत लैब और झोलाछाप दुकानें खोले बैठे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर तहसील क्षेत्र में तीन दुकानों को सील करने के साथ दो क्लीनिक/लैब को नोटिस थमाया है।
जिले में पंजीकृत पैथोलॉजी लैब की संख्या जहां काफी कम है तो वहीं, क्लीनिक संचालकों की संख्या भी सीमित है। इसके बावजूद गली-मोहल्लों में अंपजीकृत लोग पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे हैं। जहां अनट्रेंड लोगों द्वारा मरीजों की जांच कर रिपोर्ट जारी की जा रही है तो वहीं, अनट्रेंड युवक क्लीनिक का संचालन कर रहे है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर के टांडा स्थित बायोटैक पैथलैब, धमेड़ा अड्डा स्थित राधिका पैथोलॉजी लैब और गांव ततारपुर स्थित खुशी हेल्थ केयर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की है। जबकि, धमैड़ा अड्डा स्थित चौहान हॉस्पिटल और गांव ततारपुर स्थित श्री पैथ लैब संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज न दिखाने पर संबंधित पर भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को सदर तहसील क्षेत्र में तीन लैब और दो क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। लैब और क्लीनिक संचालन करने का कोई दस्तावेज न दिखाने पर दो लैब और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही एक लैब और एक क्लीनिक संचालक को नोटिस थमाया है।