{"_id":"6217c3fb82494d78dc5e4cf8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd234552373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजार की दीवार और छत क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजार की दीवार और छत क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खैतलपुर भांसौली में पीर-मजार को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने यह देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
खैतलपुर भांसौली गांव में रजवाहे के निकट पीर बाबा की मजार है। जिसके चारों ओर दीवार और ऊपर छत का निर्माण भी है। जहां गांव निवासी हिंदू-मुस्लिम आकर दुआ करते हैं। बृहस्पतिवार को मजार पर आस पास के गांव के लोग भी पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण मजार पर पहुंचे तो दीवार और क्षत क्षतिग्रस्त देखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, देहात कोतवाल और एसडीएम सदर भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दो घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शांत किया।
ग्राम समाज की भूमि पर है पीर की मजार
गांव के बाहर रजवाहे के निकट मजार जिस स्थान पर बनी हुई है, वह जमीन ग्राम समाज की है। मजार के आसपास कुछ लोगों ने उपले भी पाथे हुए हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कुछ असमाजिक तत्व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी कोई शिकायत पुलिस व प्रशासन को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कोट
मजार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी