{"_id":"61eaeba1e68e7953ed794f3e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd233025690","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। इसके साथ ही प्रत्याशियों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई। इस बार जिले की सातों सीटों पर कुल 101 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दि कांग्रेस के सात समेत कुल 56 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अब 24 जनवरी तक जांच के बाद 27 जनवरी तक नाम वापसी का मौका प्रत्याशियों को दिया गया है। इसके बाद 10 फरवरी को मतदान होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी से शुरू नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इस दौरान जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन 56 प्रत्याशियों ने नामांकन किए, जिसके चलते कुल प्रत्याशियों की संख्या 101 पर पहुंच गई। सातों तहसील पर भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा-रालोद के गठबंधन के सात-सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि आप-आसपा समेत अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। सबसे कम खुर्जा और सिकंदराबाद में 12-12 और सबसे अधिक डिबाई-बुलंदशहर में कुल 18-18 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
सपा छोड़कर शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे गुड्डू पंडित
डिबाई से बसपा और सपा के पूर्व विधायक ने एक बार फिर से पाला बदला है। सपा से टिकट न मिलने पर अब उन्होंने शिवसेना ज्वाइन करते हुए चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। डिबाई में उनके आते ही प्रत्याशियों की जीत का गणित अब डगमगाने लगा है। बताते चलें कि इसी माह में उन्होंने सपा की सदस्यता ली थी और टिकट के लिए दावेदारी शुरू की थी।
विज्ञापन
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई है। कुल 101 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जांच के बाद अधूरे व अवैध पत्रों को निरस्त किया जाएगा। निष्पक्ष रूप से जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।