फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

रिपोर्ट आने से पूर्व युवक विदेश रवाना, 265 मिले नए संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
रिपोर्ट आने से पूर्व युवक विदेश रवाना, 265 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होने का सिलसिला अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को नगर निवासी एक एडीजे और एक विदेश रवाना हो चुके युवक समेत 265 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 236 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव मामले 1632 हो गए हैं। नगर निवासी एक जनप्रतिनिधि के बेटे ने 18 जनवरी को आरटीपीसीआर जांच का सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट आने से पूर्व 19 जनवरी को रात विदेश जाने के लिए युवक परिजनों संग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां पहुंचने के बाद विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गया। इसके बाद लैब से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो युवक का नंबर आउट आफ रेंज आया। व्हाट्सएप कॉलिंग पर युवक ने अपने को विदेश (लंदन) में होने की बात कहीं। परिजनों का कहना है कि लंदन में होम आइसोलेट के लिए कह दिया गया है। वहीं, सदर कोर्ट की नजारत में तैनात एक एडीजे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 207 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से और 58 लोगों की एंटीजन किट से जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान बुलंदशहर में 90, खुर्जा में 35, गुलावठी में 28, अनूपशहर में 25, बीबीनगर में 20, सिकंदराबाद में 15, पहासू में दस, जहांगीराबाद में नौ, लखावटी व अरनियां में आठ-आठ, शिकारपुर में पांच, ऊंचागांव में चार, दानपुर व डिबाई में तीन-तीन और अगौता व स्याना क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोट ट्ट
विदेश पहुंच चुके युवक के परिजनों का सैंपल कराकर जांच कराई जाएगी। साथ ही युवक को विदेश में ही होम आइसोलेट कराया जाएगा। जो भी लोग संक्रमित आ रहे है और लक्षण विहीन है वो होम आइसोलेट कराए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि रिपोर्ट आने तक घर पर ही रहे।
विज्ञापन

- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed