फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

राहत: एक दिन में ठीक हुए 558 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
राहत : एक दिन में 558 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान जहां सर्वाधिक संक्रमित मिल रहे हैं, वहीं, बुधवार का दिन राहत लेकर आया। 558 मरीज स्वस्थ होकर कोरोना को मात देने में सफल रहे। बुधवार को दो चिकित्सक समेत 233 नए संक्रमित मिले, जिससे एक्टिव केस की संख्या 1603 हो गई है।

जिले में पिछले आठ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही थी तो इससे एक्टिव केसों की संख्या दो हजार के करीब पहुंचने लगी थी। वहीं, स्वास्थ्य अफसर लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ टेस्टिंग, जांच और उपचार में जुटे हुए थे। लेकिन लोगों की लापरवाही लगातार जारी थी। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की नई गाइड लाइन के अनुसार अब संक्रमितों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना है। इसके बाद संबंधित को ठीका मानकर डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल के ईएनटी चिकित्सक और एक निजी अस्पताल के चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलंदशहर में 112, शिकारपुर में 35, अनूपशहर में 21, खुर्जा में 18, सिकंदराबाद में 11, लखावटी में आठ, दानपुर व जहांगीराबाद में छह, स्याना में पांच, डिबाई में चार, पहासू में तीन, अगौता में दो और अरनियां व ऊंचागांव क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed