{"_id":"61e1b54bba64330d425dc07f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232699213","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया सपा में शामिल
विज्ञापन

खुर्जा। विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व विधायक रहे बंसी सिंह पहाड़िया शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अब सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है। हालांकि गठबंधन की ओर से अभी तक किसी भी दावेदार को टिकट नहीं दिया गया है।
मूलरूप से जेवर तहसील के मुढरहा रन्हेरा गांव निवासी बंसी सिंह पहाड़िया करीब 25 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वह तीन बार जेवर और दो बार खुर्जा विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें 2012 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के सतीश वाल्मीकि को हराकर पहली बार विधायक बने थे। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी बंसी सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन पराजय झेलनी पड़ी थी। बंसी सिंह पहाड़िया ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि बंसी सिंह पहाड़िया ने पार्टी ज्वाइन कर ली है। अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान द्वारा इसके लिए जल्द निर्णय लिया जाएगा।