{"_id":"61e06773350559597a262018","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2326567191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र न बनाने के लिए आईं 57 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र न बनाने के लिए आईं 57 आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर : बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र न बनाने के लिए आईं 57 आपत्तियां
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 के लिए प्रस्तावित 132 केंद्रों पर बृहस्पतिवार शाम तक विभाग को 57 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। आपत्तियों में अधिकांश समस्या केंद्रों की दूरी है और इनमें समिति बदलाव भी कर सकती है। आपत्तियां जमा करने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अब केंद्र निर्धारण समिति द्वारा इनका निस्तारण शुरू कर दिया गया है। कई केंद्रों के हटने की संभावना इसमें है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल माह से शुरू होने की संभावना है। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए जिले में 132 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है और इन पर आपत्तियां मांगी गई। बृहस्पतिवार आपत्तियां जमा करने का अंतिम दिन था तो केवल 57 आपत्तियां इन पर प्राप्त हुई हैं। इनमें अधिकांश आपत्तियों में केंद्रों की दूरी और छात्र संख्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी तरह पर्याप्त जगह न होने, दूरी अधिक होने और परीक्षा न कराने में असहमति की भी आपत्तियां शामिल हैं। विभाग के अनुसार अब सभी आपत्तियों का निस्तारण करना शुरू कर दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद केंद्र निर्धारण समिति को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। प्रस्तावित केंद्रों की सूची में से कई को हटाया जा सकता है और नए कॉलेजों को जोड़ा जा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण होने के बाद ही विभाग अंतिम सूची बोर्ड को भेजेगा और वहीं से केंद्रों की फिर फाइनल सूची जारी होगी। इसी माह में केंद्रों की सूची बोर्ड से आने की उम्मीद है।
19 तक आपत्तियों का होगा निस्तारण
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि यूपी बोर्ड से जो परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची आई थी, उस पर आखिरी दिन तक 57 आपत्तियां आई हैं। इनका निस्तारण करना शुरू कर दिया गया है। 19 जनवरी तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। केंद्र निर्धारण समिति के दिशा निर्देशन में यह कार्य होगा। बोर्ड को रिपोर्ट भेजने के बाद वहां से केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।