फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बीएसएफ जवानों को लेने गया चालक गाड़ी लेकर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बीएसएफ जवानों को लेने गया चालक गाड़ी लेकर फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी के लिए बीएसएफ जवानों को लाने के लिए मेरठ भेजी गई गाड़ी को उसका चालक बिना बताए ही कहीं और लेकर गायब हो गया। जबकि, उसकी गाड़ी में एसआईएमटी बुलंदशहर की ओर से 40 लीटर डीजल भी डलवाया गया था। आरोपी के जाने के बाद जवानों को अन्य गाड़ी के माध्यम से बुलंदशहर पहुंचाया गया। एसआईएमटी ने मामले में आरोपी चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसआईएमटी पुलिस लाइन राम सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की दो टुकड़ी बुलंदशहर आई हैं, जिनको मेरठ रेलवे स्टेशन से बुलंदशहर लाने के लिए वाहनों की जिम्मेदारी उनकी थी। इसके लिए उन्हें एआरटीओ प्रशासन की ओर से दस विभिन्न प्राइवेट गाड़ी पुलिस लाइन में उपलब्ध कराई गई थीं। जिनमें डीजल डलवाकर पुलिस टीमों के साथ मेरठ रवाना किया गया। इन दस गाड़ियों में एक टाटा 407 गाड़ी गाजियाबाद के डासना निवासी शकील उर्फ भूरा की थी, जिस पर खानपुर थाना क्षेत्र निवासी इस्लाम ड्राइवर था। उसकी गाड़ी में भी दो पुलिसकर्मियों को टीम को लाने की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही उसमें 40 लीटर डीजल भी डलवाया गया। लेकिन, आरोपी मेरठ स्टेशन पर पहुंचने के बाद अचानक गाड़ी लेकर लापता हो गया। उसके बाद से ही उसका नंबर भी बंद जा रहा है। न ही उसने अभी तक कोई सूचना दी है। उसने 40 लीटर डीजल का गबन किया है और अपनी ड्यूटी को नहीं निभाया है। इस संबंध में नगर कोतवाली में चालक और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed