फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

70 हजार के बदले वसूले दो लाख, एक लाख और मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
70 हजार के बदले वसूले दो लाख, एक लाख और मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक साहूकार से युवक को 70 हजार रुपये उधार लेना भारी पड़ रहा है। आरोप है कि साहूकार ने अब ब्याज लगाकर दो लाख रुपये वसूल भी लिए हैं। अब एक लाख रुपये और मांग रहा है। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर के ऊपरकोट क्षेत्र के मोहल्ला शेखान निवासी पीड़ित शबी अब्बास उर्फ शब्बू ने एसएसपी से मिलकर बताया कि कुछ साल पहले उसने भूड़ क्षेत्र के एक युवक से 70 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। अब तक उसके द्वारा आरोपी को दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं। लॉकडाउन की अवधि में भी आरोपी साहूकार द्वारा उससे ब्याज की वसूली की गई। लगातार ब्याज एवं मूल चुकाने के बावजूद आरोपी अब उस पर एक लाख रुपये बकाया बता रहा है। आरोप है कि एक लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने या फिर घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी जा रही है। साहूकार के आतंक से युवक और उसके परिवारजन दहशत में हैं। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed