फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

औरंगाबाद से व्यापारी का अपहरण, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
औरंगाबाद में अपहरत का शिकार हुआ पीड़ित दानिश। - फोटो : BULANDSHAHR
औरंगाबाद से व्यापारी का अपहरण, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद। सब्जी कारोबारी दानिश कुरैशी का शुक्रवार शाम को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अलीगढ़ क्षेत्र में गभाना टोल के पास खाना खाने के दौरान बदमाशों ने उसका नाम पता पूछकर छोड़ दिया। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी अन्य व्यक्ति को उठाने आए थे। पीड़ित ने औरंगाबाद पहुंच कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाना प्रभारी शनिवार दोपहर तक सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। वहीं, अधिकारियों को इस बाबत 20 घंटे बाद तक भी थाना प्रभारी ने सूचित नहीं किया।
मोहल्ला अजीजाबाद निवासी दानिश कुरैशी नवीन अनाज/सब्जी मंडी में थोक सब्जी विक्रेता है। शनिवार को थाने पहुंच कर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह मंडी से पैदल घर वापस लौट रहा था। मंडी गेट के सामने बुलंदशहर की ओर से आ रहे कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और अपहरण कर अलीगढ़ की ओर ले गए। बदमाशों ने उसका फोन भी कब्जे में ले लिया और शोर शराबा करने पर हत्या की धमकी दी। बदमाशों से छूटने के बाद पीड़ित ने परिजनों को फोन कर बुलाया और उनके साथ वापस औरंगाबाद पहुंचा। आरोप है कि थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और थाना प्रभारी ने मामला अलीगढ़ का बता कर उन्हें टरका दिया। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जहां से हुआ अपहरण, पास ही मौजूद थी पीआरवी
दानिश ने बताया कि उसे मंडी गेट के पास से अगवा किया गया। जबकि, मंडी गेट के पास ही पीआरवी मौजूद थी। लेकिन, पुलिसकर्मियों को अपहरण की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण तो दूर मंडी से लेकर चौधरी फिलिंग स्टेशन तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना उचित नहीं समझा। ऐसे में पुलिस की लापरवाही साफ उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वाइस चेयरमैन ने कहा रात में ही दी सूचना, नहीं की कार्रवाई
बसपा नेता व नगर पंचायत के पूर्व वाइस चेयरमैन अब्दुल्ला कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार रात ही वह पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लेकिन, थाना प्रभारी ने मामला अलीगढ़ क्षेत्र का बताते हुए उन्हें टरका दिया था। शनिवार दोपहर तक भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शिकायत पर होगी कार्रवाई
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। मामले में यदि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर दी गई है या वह शिकायत करता है तो निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed