फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में नए साल के जश्न में डूबा शहर, डीजे पर थिरके युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नववर्ष की पूर्व संध्या पर डीएम रोड पर डांस करती महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर में नए साल के जश्न में डूबा शहर, डीजे पर थिरके युवा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नए वर्ष को लेकर जिले में हर तरफ जश्न का माहौल है। दोपहर से ही युवा और बच्चों ने रात तक खुशी मनाने के लिए तैयारियां करते नजर आए। गली मोहल्ले और कालोनियों के पार्क को सजाकर युवा डांस करते नजर आए। वहीं, होटल व रेस्टोरेंट में भी लोगों ने जश्न मनाया। कुछ होटलों ने नए साल को लेकर विभिन्न तरीके से सजाया हुआ है। इसके अलावा नगर के बाजार में फूलों और गिफ्ट सामान की दुकानें स्वागत में सजी दिखाई दीं।
वर्ष 2021 समाप्त हो चुका है और शनिवार को नव वर्ष 2022 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के स्वागत के लिए नगर के बाजार में फूलों की दुकानों पर बुके, गिफ्ट की दुकानों पर नए-नए आइटम सजे रहे। दुकानदारों की मानें तो छोटे-छोटे गिफ्ट, कैलेंडर, डायरी और की-रिंग की सबसे अधिक पसंद की जा रही है। वहीं, बेकरी विक्रेता के अनुसार न्यू ईयर केक की खूब बुकिंग हो रही है। लोग अपनी इच्छा के अनुसार केक का ऑर्डर देकर बुकिंग करा रहे हैं। वहीं, शनिवार को समाजसेवी संगठनों ने भंडारा आदि लगाने की भी तैयारी की है। लायंस क्लब बुलंदशहर एलिट क्लब के चेयरमैन विकास गोयल ने बताया कि नववर्ष के आगाज होने के बाद दो जनवरी को नगर के भूड़ चौराहा स्थित होटल में क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर जश्र मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर फीका हुआ जश्र
जहां कुछ लोग नए वर्ष को लेकर जश्न मना रहे हैं। वहीं संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के आंकड़े बढ़ने पर सरकार द्वारा प्रदेश में पाबंदी लगाई गई है। कुछ लोग उसका पालन करते हुए घरों से नहीं निकले। उन्होंने घरों में ही जश्न मनाया। कुछ लोगों ने नाइट कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए जश्न की तैयारियों को समाप्त कर दिया। हालांकि दिन के समय में कई स्थानों पर नववर्ष को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए। आवास विकास निवासी योगिता शर्मा ने बताया कि ओमिक्रॉन की वजह से इस बार न्यू ईयर पर आयोजन नहीं कर सकेंगे। घर पर रहकर ही परिजनों संग नया साल मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से रहे सावधान
कोरोना से सभी को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। तभी इससे बचा जा सकता है। साथ ही बढ़ते एक्यूआई को लेकर आतिशबाजी करने से बचें। जिससे सभी सुरक्षित रह सकें। डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed