{"_id":"61cf3398612f1808f95e96bd","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2320095144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर भेजा अश्लील मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर भेजा अश्लील मेसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर भेजा अश्लील मेसेज
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की पड़ोस मे ही रहने वाले युवक ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। साथ ही उसका फोटो भी प्रोफाइल पर लगा लिया है। आरोपी फर्जी आईडी से उसके रिश्तेदार व दोस्तों को अश्लील मेसेज भेज रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री नगर के ही एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उनकी पुत्री की फेसबुक पर एक आईडी बनी हुई है। लेकिन, बीते दिनों उनकी पुत्री को जानकारी मिली कि उसके नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हुई है। पीड़िता ने जानने की कोशिश की तो पता चला कि मोहल्ला निवासी एक युवक ने उसकी फर्जी आईडी बनाई हुई है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही भविष्य में शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी है। हालांकि, मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।