{"_id":"61c758038b3d0a7f0376d7d6","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2316947167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के 200 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट, स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के 200 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट, स्मार्ट फोन
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के जिले के 200 छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन प्रदान किए। टैबलेट और स्मार्ट फोन पाकर छात्र गदगद हो गए। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, शेष छात्र-छात्राओं को जल्द ही इनका वितरण किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि लखनऊ में टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण समारोह में जिले से 200 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। इन छात्रों को चार बसों में लखनऊ ले जाया गया, जहां पर सुबह 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया। डीआईओएस ने बताया कि लखनऊ में कार्यक्रम में होने के बाद अब जिले को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेंगे तो उनका जन प्रतिनिधियों से पात्र छात्रों को वितरण कराया जाएगा। इसमें यूजी, पीजी और प्रोफेशनल कोर्स अंतिम वर्ष के छात्रों को चयनित किया गया है।
65 हजार छात्रों का हुआ है चयन
शासन ने जिले के सभी एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं से टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिले से 65 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया और इनका चयन भी हो गया। यह आवेदन शासन के आदेश पर पहले कॉलेजों में जमा किए गए थे, जहां से आगामी कार्रवाई के लिए विवि को भेजे गए थे। उनका सत्यापन करने के बाद ही छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जिन छात्र-छात्राओं का इसके लिए चयन हुआ है, उनमें खुशी की लहर है।
विज्ञापन
कोट =
लखनऊ में सीएम ने जिले के 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन प्रदान कर दिए हैं। जिले के लिए शासन से जल्द ही स्मार्ट फोन एवं टैबलेट भेजे जाएंगे। इसके बाद उनका छात्रों को वितरण कराया जाएगा।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।