फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

वारंटी को हिरासत में लेने गई पुलिस से हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ओमप्रकाश। - फोटो : BULANDSHAHR
वारंटी को हिरासत में लेने गई पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना पुलिस की एक टीम शनिवार देर रात एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए परतापुर में पहुंची, जहां आरोपी ओमप्रकाश, उसकी पत्नी व पुत्र ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपी को पकड़ लिया। मामले में तीनाें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी आरोपी की पत्नी व पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद शर्मा ने बताया कि शनिवार रात आला अफसरों के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित वारंटियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिजली चोरी के एक मामले में गांव परतापुर निवासी ओमप्रकाश वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी है और इस वक्त वह अपने घर पर ही मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी ओमप्रकाश के घर गांव परतापुर पहुंच गई, जहां आरोपी पुलिस को मौजूद मिला। बताया गया कि जब पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले जाने की बात कही और उसे हिरासत में लिया तो उसकी पत्नी सविता और पुत्र आकाश आग बबूला हो गए। उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की। साथ ही हाथापाई करते हुए पिता को छुड़ा लिया। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आई। साथ ही मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, आरोपी सविता और उसका पुत्र आकाश अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बीबीनगर टीम परतापुर में वारंटी को पकड़ने के लिए गई थी। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। आरोपी वारंटी को पकड़ लिया गया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed