फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर सास-बहू पर हमला, कुंडल व मंगलसूत्र लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर सास-बहू पर हमला, कुंडल व मंगलसूत्र लूटे
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर सास-बहू पर हमला कर कुंडल व मंगलसूत्र लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली देहात में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर आरोप लगाया कि नयागांव का एक डीलर समेत कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश के कारण आठ नवंबर शाम को आरोपी पक्ष के तीन नामजद एवं तीन अज्ञात लोग जबरन घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट की। जब बीच बचाव के लिए पत्नी आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़छाड़, मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने पत्नी के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed