फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अनूपशहर में आज पहुंचेगी प्रियंका गांधी, करेंगी कार्यकर्ता संवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अनूपशहर में आज पहुंचेगी प्रियंका गांधी, करेंगी कार्यकर्ता संवाद
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को अनूपशहर पहुंचेगी। वह यहां कार्यकर्ता संवाद करेंगी। कार्यक्रम में 14 जिलों के 5800 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तीन घंटे रहेंगी और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। वह गंगा पूजन कर ट्रैक्टर से कार्यक्रम स्थल पर आ सकती हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा रहेगी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया के निर्देशन में 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता शनिवार को अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय में होने वाले संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में देर रात्रि तक जुटे रहे। अजय कुमार के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर 14 जिलों के लिए अलग-अलग 14 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ओर सात और दूसरी ओर भी सात ब्लॉक बनाए हैं। इसके बीच एक रैंप बनाया गया है, जिस पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी और शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। इसके साथ अलग से जिले की महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी एक ब्लॉक बनाया गया है। किसी भी कार्यकर्ता की बिना पास एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा कार्यक्रम
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक जारी रहेगा। दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी कार से सीधे अनूपशहर पहुंचेंगी। सबसे पहले वह गंगा किनारे पूजन करेंगी और उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। यह संवाद कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कार्यक्रम स्थल पर जा सकती हैं प्रियंका
जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने बताया कि अभी गंगा पूजन के बाद प्रियंका के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। विचार किया जा रहा है कि उन्हें ट्रैक्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर ले जाया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रोहित चौधरी, चेतन चौहान और धीरज गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गाधंी, सुनील चरोरा आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनसे होगा प्रियंका गांधी का संवाद
प्रियंका गांधी का संवाद सभी 14 जिलों के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी समितियों से होगा। उनके द्वारा पार्टी से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों का भी प्रियंका जवाब देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed