फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बीज विकास निगम के परियोजना निदेशक से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बीज विकास निगम के परियोजना निदेशक से अभद्रता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीज विकास निगम के परियोजना निदेशक के साथ पूर्व श्रमिक ठेकेदार ने भुगतान को लेकर गाली-गलौजकी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के परियोजना कार्यालय पर तैनात परियोजना अधिकारी बीके शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि निगम का जिला बुलंदशहर में कृषि परिसर में स्थापित बीज विधायन संयंत्र उनके कार्यालय के अधीन है। 20 अक्तूबर की दोपहर को बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में प्रमाणित बीजों के विक्रय और वितरण के संबंध में बुलंदशहर संयंत्र के प्रभारी के कक्ष में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उसी दौरान बीज विधायन संयंत्र बुलंदशहर के पूर्व श्रमिक ठेकेदार विजय प्रताप सिंह निवासी गौतमबुद्धनगर वहां पहुंचे और अपने श्रमिक ठेकेदार के कार्यकाल की धनराशि का भुगतान लंबित होने को लेकर गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। संयंत्र प्रभारी की मेज पर रखे बिल रजिस्टर को फाड़ दिया गया और अन्य अभिलेखों को अस्त-व्यस्त कर दिया गया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed