{"_id":"6158a1258ebc3e61ed44f508","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2270155183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बिजली कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बिजली कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि जब उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो कंपनी के सुपरवाइजर ने फर्जी आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी।
बिजली निगम में संविदा पर कर्मचारी तैनात करने वाली बेसिल कंपनी के सुपरवाइजर विनोद शर्मा ने तीन दिन पहले नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। विनोद शर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ संविदा कर्मचारियों ने उन्हें खंड पांच के दफ्तर में बंधक बनाकर पीटा। अब मामले में निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा और जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि लगातार कर्मचारियों के वेतन काटे जा रहे हैं, वेतन देने के लिए कई माह तक इंतजार कराया जा रहा है। कई बार अधिकारियों से इस बाबत गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। इस वजह से अभी तक कर्मचारियों का शोषण कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं। जब इस बाबत एसई से वार्ता के लिए पहुंचे तो वहां पर कंपनी के सुपरवाइजर भी पहुंच गए थे। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया तो कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने मौके पर ही प्रदर्शन करते हुए बीच में सुपरवाइजर को बैठा लिया था। ऐसे में बंधक बनाने जैसे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही एफआईआर वापस नहीं ली गई तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।