फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

18,312 लोगों को लगा भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
18,312 लोगों को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। महाअभियान होने के बाद बावजूद टीका केंद्रों पर 18,312 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि प्रतिदिन शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाता है। शासन की ओर से जिले को प्रतिदिन 22,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। टीका लगवाने को जिला अस्पताल समेत कुछ केंद्रों पर लोगों की भीड़ कम रही। मंगलवार को 81 केंद्रों पर 121 सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान 18,312 लोगों को टीका लगाया गया।
नहीं मिला कोई संक्रमित, दो और हुए स्वस्थ
जिले में मंगलवार को भी कोरोना जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव आए दो युवकों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 20,212 केस हैं। इसमें 19,968 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 242 लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोगों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा छह लोगों का सैंपल
जिला अस्पताल में सोमवार को सात लोगों की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए सभी लोगों के गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर संबंधित लोगों का एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल लिया। डेंगू के केस बढ़ने पर सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी की दीवारों पर आ रही सीलन आदि की भी जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed